मॉल में चोरी करते पकड़ा गया सुरक्षा गार्ड, सामान बरामद

फूलबागान थाना इलाके के एक नामी मॉल की घटना
फा‌इल फोटो
फा‌इल फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर के एक नामी मॉल में स्थित स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। स्टोर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षा गार्ड को कथित तौर पर सामान चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद इमराम के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, कंपनी की ओर से मोहम्मद इमराम को मॉल स्थित एक स्टोर में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया गया था।

शिकायत में बताया गया है कि 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2.15 बजे कंपनी को क्लाइंट की ओर से सूचना मिली कि इमराम को स्टोर से सामान चोरी करते हुए पकड़ लिया गया है। उसके पास से विभिन्न सामान बरामद किए गए। बरामद सामानों में 360 एमएल की वैक्यूम फ्लास्क बोतल, डोनाटी प्योर ब्लूम बॉडी वॉश, डोनाटी कोकोनट बॉडी वॉश, ऑर्बिट च्युइंग गम, जेल पेन, यूनो कार्ड, डेकोरेयर बॉडी लोशन तथा ब्राउन हाईको मनी बैग और स्वीट डायरी शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी गार्ड पर इससे पहले भी स्टोर से सामान चोरी करने का आरोप है। कंपनी की ओर से आरोपी का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पता संबंधी विवरण पुलिस को सौंपे गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बरामद सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in