Sealdah Railway Station : सियालदह में कई लोकल ट्रेनें कल तक के लिए रद्द

Sealdah Railway Station : सियालदह में कई लोकल ट्रेनें कल तक के लिए रद्द
Published on

कोलकाता : सियालदह में 1 से 5 नंबर प्लेटफार्म के विस्तार के लिए हो रहे इंटरलॉकिंग काम के लिए फिलहाल कुछ ट्रेन सेवाएं रद्द है। गुरुवार की रात से कई लोकल ट्रेनों को रदद् किया गया। साथ ही सिउड़ी मेमो रद्द कर दिया गया है। सियालदह जाने वाली लालगोला को कोलकाता स्टेशन पर डायवर्ट कर दिया गया। शुक्रवार से एक को छोड़कर सभी बैरकपुर लोकल रद्द कर दी गईं। रविवार तक 10 डानकुनी लोकल, दो बारुईपुर, एक कटवा, 11 नैहाटी, 14 रानाघाट, दो कृष्णानगर, 2 मध्यमग्राम, दो दमदम, 8 बारासात, दो दत्तपुकुर, 2 बनगांव लोकल रद्द कर दी गई हैं। इन तीन दिनों में कल्याणी बॉर्डर कल्याणी तक जाएगी। इससे सबसे ज्यादा परेशानी आम यात्रियों को हो रही है। आरोप है कि इस भीड़ के कारण एक यात्री ट्रेन से भी गिर गया। वहीं ट्रेनों का रद्द होना एवं दूसरी ओर भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। एक और सियालदह में जहां सुबह से ही लोगों की लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए भीड़ देखीगयी। वहीं दूसरी ओर दमदम स्टेशन का हाल तो मानों देखने लायक ही नहीं था। स्टेशन व प्लेटफार्म पर लोगों की पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इन यात्रियों में एक ट्रेन या​त्री ने कहा कि वह हर दिन की तरह राणाघाट लोकल पकड़ने बैरकपुर स्टेशन पहुंचा था। टीटागढ़ स्टेशन से जैसे ही ट्रेन छूटी की सभी यात्री ट्रेन के हैंडल से लटके हुए थे। तभी उनमें से एक लड़का अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इसकी हालत बहुत ही खराब हो गयी थी।

यात्री का कहना था कि उसने अपने सामने उक्त लड़कें को गिरते हुए देखा था मगर वह कुछ कर नहीं सकता। यात्रियों का आरोप है कि सियालदह सेक्शन में चलनेवाली हासनाबाद, बनगांव, बैरकपुर में चलनेवाली ट्रेनें समय पर नहीं आतीं, गंतव्यों पर भीड़भाड़ होती है। यात्रियों का कहना है कि व्यस्त कार्यालय समय के दौरान लोगों को असुविधा न होती तो बेहतर होता। एक नई जिंदगी भी समय से पहले ही चली गई।

  • मेघा शर्मा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in