दुर्घटना में बाल-बाल बचे विधायक

सतगछिया के विधायक मोहन चंद्र नस्कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए
सतगछिया के विधायक मोहन चंद्र नस्कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शुक्रवार दोपहर सतगछिया विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के विधायक मोहन चंद्र नस्कर के वाहन के साथ एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें विधायक बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, आमतल्ला इलाके में विद्यानगर मैदान के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य वाहन ने विधायक के काफिले की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में विधायक मोहन चंद्र नस्कर को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि उनके साथ मौजूद एक सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सहयोगियों की मदद से घायल सुरक्षा कर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दुर्घटना के बाद विधायक ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विष्णुपुर थाने की पुलिस और बाकराहाट आउट पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है तथा उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in