

कोलकाता : सनमार्ग नेटवर्क ने द स्प्रिंग क्लब, कोलकाता में MSME Conclave 2026 का सफल आयोजन किया। “Resilient MSMEs – Accelerating Growth & Progress” थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों, नीति निर्माताओं और बिजनेस एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में MSME सेक्टर के भविष्य, विकास, निवेश और डिजिटल बदलाव जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में Value Wise Consultancy Pvt. Ltd. के डायरेक्टर सुमित बिनानी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने उद्यमियों व उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सनमार्ग ग्रुप के CMD विवेक गुप्ता और प्रेसिडेंट रुचिका गुप्ता के उद्घाटन संबोधन से हुई। अपने संबोधन में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा देने में MSME सेक्टर की अहम भूमिका पर जोर दिया। साथ ही MSME सेक्टर में सहयोग, डिजिटल अपनाने और वित्तीय सशक्तिकरण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।
Nova Realtime Solutions LLP द्वारा क्यूरेट किए गए इस कॉन्क्लेव में कई पैनल डिस्कशन, फायरसाइड चैट और नेटवर्किंग सेशन आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य MSME इकोसिस्टम में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना था।
पहला पैनल डिस्कशन “Securing Growth through Capital Market Fund-Raising Initiatives” विषय पर आयोजित हुआ, जिसमें MSME के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग, निवेश के अवसर और कैपिटल मार्केट तक पहुंच बनाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस सत्र में V Singhi & Associates के मैनेजिंग पार्टनर सुनील सिंघी, Affinity Global Capital Market Pvt. Ltd. की डायरेक्टर श्रुति भालोतिया, इन्वेस्टमेंट बैंकर हेमंत चंदक और श्री बालाजी से प्रद्युत दास ने भाग लिया। सत्र का संचालन इन्वेस्टमेंट बैंकर अमन चिरिमार ने किया।
कॉन्क्लेव का एक प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध उद्योगपति और EEPC के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार गरोड़िया तथा EY Kolkata & East के मैनेजिंग पार्टनर हरीश अग्रवाल के साथ आयोजित फायरसाइड चैट रही। इस चर्चा में भारत के बदलते कारोबारी माहौल, उद्यमिता और MSME सेक्टर के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।
एक अन्य अहम सत्र “The Importance of Being Digital” में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, टेक्नोलॉजी अपनाने और इनोवेशन की भूमिका पर चर्चा हुई। इस सत्र में Dough As You Like के को-फाउंडर सुदीप शर्मा और ThankU App की फाउंडिंग पार्टनर रिमझिम राय पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए। सत्र का संचालन RG Agarwal & Co के मैनेजिंग पार्टनर श्याम अग्रवाल ने किया।
इस कॉन्क्लेव को MIBF, Affinity Global Capital Market, Elhard Marketing Limited, V Singhi & Associates और Sree Balaji जैसे प्रमुख संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का समापन Nova Realtime Solutions LLP के बिजनेस कम्युनिकेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट एडवाइजर सुनील गोयनका के धन्यवाद ज्ञापन और समापन संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने सभी वक्ताओं, पैनलिस्ट्स, पार्टनर्स और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए MSME सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सहयोग और नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया।
सनमार्ग का मानना है कि मजबूत MSME ही मजबूत भारत की नींव हैं। MSME कॉन्क्लेव जैसे मंचों के माध्यम से सनमार्ग उद्यमियों के लिए नवाचार, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास करता रहेगा। संस्था का उद्देश्य भविष्य में भी ऐसे सार्थक उद्योग मंच तैयार करना है, जो MSME सेक्टर की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।