संदीप भूतोड़िया विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता के ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य नामांकित

संदीप भूतोड़िया विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता के ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य नामांकित
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भूतोड़िया प्रभा खेतान फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी संदीप भूतोड़िया को विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता के ट्रस्टी बोर्ड का सदस्य नामांकित किया गया है। विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के सचिव और क्यूरेटर अनुराग कुमार के मुताबिक संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उन्हें तीन वर्षों के लिए विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है। वे भारतीय संग्रहालय के भी ट्रस्टी हैं। भूतोड़िया ने अपने नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विक्टोरिया मेमोरियल हॉल बंगाल की मानसिकता में कला, वास्तुकला और संस्कृति के प्रतीक के रूप में समाया हुआ है। मुझे पश्चिम बंगाल और देश की एक समृद्ध विरासत के प्रतीक से जुड़ने पर गर्व है।

कला और वास्तुकला के एक स्थायी प्रतीक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के सांस्कृतिक योगदान का मैं प्रशंसक हूं और इससे जुड़ना और इसमें योगदान देना मेरे लिए सम्मान की बात है। भूतोड़िया का अधिकांश समय भारत और उसके बाहर लगभग 60 शहरों में बहुविध रूप में फैली सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों, उनके आयोजनों, संयोजन की अवधारणा, रणनीतिक विकास और प्रबंधन को समर्पित है। वे रॉयल सोसाइटी ऑफ़ आर्ट्स लंदन के फेलो, रॉयल ओवरसीज लीग लंदन, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, इंडिया हैबिटेट सेंटर और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सदस्य हैं। वे बीकानेर विश्वविद्यालय में राजस्थान के राज्यपाल के नामित के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय, ऑक्सफ़ोर्ड बिज़नेस कॉलेज, ट्यूरिन विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निको डी टोरिनो, मॉस्को विश्वविद्यालय, चेक रिपब्लिक विश्वविद्यालय, द सिटी कॉलेज ऑफ़ न्यूयॉर्क, कोलंबिया विश्वविद्यालय और येल विश्वविद्यालय में भारत पर व्याख्यान भी दिये हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in