शेक्सपियर सरणी में ज्वेलरी शोरूम से 15.40 लाख केे गहने गायब

पुलिस ने एक सीनियर सेल्समैन को किया गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर की एक नामी ज्वेलरी दुकान से कीमती रत्न और सोने के गहनों की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम मनोज बेंगानी है। आरोपित उसी ज्वेलरी संस्था में वरिष्ठ सेल्समैन के पद पर कार्यरत था और राजस्थान का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को मनोज बेंगानी को तिलजला इलाके से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को उसे बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि वर्ष 2024 के अंत में इस संबंध में शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपित ग्राहकों को दिखाने के नाम पर हीरे और सोने के आभूषण दुकान से ले जाता था। बाद में कुछ आभूषण तो वापस कर देता था, लेकिन कई कीमती गहने और रत्न वापस नहीं किए। इस तरह करीब 15 लाख 40 हजार रुपये मूल्य के रत्न और आभूषणों की हेराफेरी का आरोप उस पर लगाया गया है। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस ने आरोपित को पुलिस हिरासत में लेने की मांग की। अदालत ने मनोज बेंगानी को 15 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in