साइना नेहवाल ने साझा किया चैंपियन बनने का सफर, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता का मूलमंत्र

FICCI FLO और YFLO कोलकाता के विशेष संवाद में खेल, संघर्ष और मातृत्व की भूमिका पर हुई चर्चा; युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
Kolkata
FICCI FLO और YFLO कोलकाता का विशेष संवाद
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : FICCI FLO और YFLO कोलकाता की ओर से FLO & YFLO Interstate 2026-27 ‘Esho Kolkata’ के तहत ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ विशेष संवादात्मक कार्यक्रम ‘Beyond the Game with Saina Nehwal’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सनाया मेहता के साथ बातचीत में साइना ने अपने खेल जीवन के अनुभवों और सफलता के पीछे छिपे संघर्षों को साझा किया।

साइना ने अपनी उपलब्धियों में माता-पिता, विशेषकर मां के अनुशासन, त्याग और दृढ़ विश्वास को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के साथ नियमित मेहनत, मानसिक मजबूती और समर्पण ही सफलता की राह तैयार करते हैं। अभिभावकों को बच्चों में छोटी उम्र से ही अनुशासन और मेहनत की आदत विकसित करनी चाहिए।

उन्होंने पेशेवर खेल की चुनौतियों, कठिन प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस, योग और मानसिक दृढ़ता के महत्व पर भी विचार रखे। साथ ही भारतीय खेल जगत में बढ़ती सुविधाओं और युवाओं की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में FICCI FLO की नेशनल प्रेसिडेंट पूजा गर्ग उपस्थित रहीं। FLO कोलकाता की चेयरपर्सन मानसी अग्रवाल ने साइना की यात्रा को अनुशासन और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरक मिसाल बताया।

वहीं YFLO कोलकाता की चेयरपर्सन अनीशा जुनेजा ने कहा कि साइना का संघर्ष युवाओं, विशेषकर महिलाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस आयोजन के माध्यम से सफल महिलाओं के अनुभवों को साझा कर नई पीढ़ी में आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News