मंत्री ने पब्लिक हेल्थ यूनिट की आधारशिला रखी

सुंदरवन विकास मामले के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा  वक्तव्य रखते हुए
सुंदरवन विकास मामले के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा वक्तव्य रखते हुए, साथ में है कई अन्य अधिकारी
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जिले के सागर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। सुंदरवन विकास मामलों के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा ने सागर ग्रामीण अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की आधारशिला रखने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं इस क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष नजर रख रही हैं, ताकि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। मंत्री ने बताया कि गंगासागर के ग्रामीण अस्पताल को जल्द ही और विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले समय में 100 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नारायण स्वरूप निगम भी राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री ने आशा कर्मियों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में आशा कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आशा कर्मियों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि का निर्णय सराहनीय है, जिससे इन महिलाओं का मनोबल बढ़ा है और वे और अधिक उत्साह के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए उत्तर बंगाल में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण भी कर रही है, ताकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in