सागर के प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में मौत

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

सागर के प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में मौत

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना के सागर निवासी एक प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में काम के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी। मृतक का नाम शक्ति पद दास (40) है। वह गंगासागर स्थित कमलपुर गांव का निवासी था। परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए वह तमिलनाडु काम करने गया था। वहीं एक ईंट भट्ठे पर काम करते समय यह मर्मांतक दुर्घटना हुई। मशीन में शरीर का एक हिस्सा फंस जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। दुखद समाचार मिलते ही परिवार शोक में डूब गया है। करीब 40 वर्षीय शक्ति पद दास दो महीने पहले प्रवासी मजदूर के रूप में तमिलनाडु गया था। वह वहां एक ईंट भट्ठे में काम कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे बाहर जाकर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपने परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह ईंट बनाने के लिए मिक्सर मशीन में मिट्टी डाल रहा था तभी उनका हाथ मशीन में फंस गया। हाथ निकालने के लिए वह झुका और शरीर का बड़ा हिस्सा भी मशीन के भीतर चला गया और वह बुरी तरह फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे, लेकिन उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में गैस कटर से मशीन को काटकर उसका शव बाहर निकाला गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और पड़ोसी फूट-फूटकर रो पड़े। मृतक के भाई प्रवीर दास ने बताया कि परिवार में आर्थिक तंगी के कारण वह अक्सर दूसरे राज्यों में काम करने जाता था। उसके बड़े भाई शक्ति पद दो महीने पहले तमिलनाडु गए थे। वहां उनका एक और भाई और उसका परिवार पहले से रह रहा है। मृतक का छोटा बेटा और दामाद भी तमिलनाडु में ही हैं। परिवार के पास शव को घर लाने की आर्थिक क्षमता नहीं है।

मंत्री व विधायक का बयान

सुंदरवन विकास मामलों के मंत्री एवं स्थानीय विधायक बंकिम चंद्र हाजरा ने कहा कि प्रवासी मजदूर की मौत अत्यंत दुखद है। पोस्टमार्टम के बाद तमिलनाडु में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह आज (रविवार) मृत प्रवासी मजदूर के घर जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in