सदर अस्पताल के सुन्दरीकरण के लिए सांसद निधि से 67 लाख मिले

हुगली की तृणमूल सांसद रचना बनर्जी की तस्वीर
हुगली की तृणमूल सांसद रचना बनर्जी की तस्वीर
Published on

हुगली : तृणमूल सांसद रचना बनर्जी ने हुगली लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद निधि से 67 लाख रुपये की परियोजना का शुभारंभ किया। इस राशि से हुगली इमामबाड़ा सदर अस्पताल परिसर में तालाब और आसपास के क्षेत्र के पुनर्जीवन, सुन्दरीकरण तथा समग्र अवसंरचनात्मक विकास का कार्य किया जाएगा। परियोजना के तहत जल शोधन संयंत्र की स्थापना, निकासी शोधन संयंत्र का निर्माण, आम लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा तथा अस्पताल परिसर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक असित मजुमदार, तपन दासगुप्त, चुंचुड़ा के चेयरमैन सौमित्र घोष, चेयरमैन-इन-काउंसिल श्यामा प्रसाद मुखर्जी और जिला परिषद के कर्माध्यक्ष निर्माल्य चक्रवर्ती सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसी दौरान सांसद रचना बनर्जी घायल तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल मंडल से मिलने अस्पताल पहुंचीं। विशाल पर श्मशान घाट से लौटते समय लोहे की रॉड और ईंट से हमला करने का आरोप है, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। सांसद ने रचना बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव कि पूर्व अपने अपने क्षेत्र पर बूथ स्तर पर तृणमूल को मजबूत करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित शंकर दास और सरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विजय कहार ने आरोपों से इनकार किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in