‘अंकुरण 2.0’ में रुचि सचदेवा प्रथम

महिलाओं की उद्यमिता को मिला मंच
Kolkata
‘अंकुरण 2.0’
Published on: 

कोलकाता : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से करिअर आफ्टर फैमिली की ओर से ‘अंकुरण 2.0’ का आयोजन सिल्वर स्प्रिंग क्लब हॉल में किया गया।

कार्यक्रम में महिला उद्यमियों के उत्साह और ऊर्जा का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सन्मार्ग ग्रुप की अध्यक्ष रुचिका गुप्ता और Doctors Choice के दिनल ब्रम्हभट्ट रहे।

करिअर आफ्टर फैमिली की संस्थापक कविता अग्रवाल ने करीब आठ वर्ष पहले महिलाओं के विकास और करियर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष से ‘अंकुरण’ कार्यक्रम के माध्यम से नए और छोटे व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने तथा मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर दिया जा रहा है।

इस वर्ष पहले चरण में 14 प्रतिभागियों का चयन हुआ, जिनमें से दूसरे चरण के लिए छह प्रतिभागियों को चुना गया। रुचि सचदेवा ने प्रथम, अनीता केजरीवाल ने द्वितीय और स्मृति अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मेंटर की भूमिका कविता अग्रवाल, अक्षिता लुनिया, नमिता लाखोटिया और TIE Kolkata ने निभाई। जूरी में डॉ. विकास गोयल, निधि रूंगटा, शिवम अग्रवाल, शालू अग्रवाल और रिचा मेहता शामिल रहे।

Doctors Choice, TIE Kolkata और Indcap Advisors ने सहयोग किया। कार्यक्रम में सफल महिला उद्यमियों के साथ दो परिचर्चाएं भी हुईं। वहीं कार्यक्रम का संचालन अंशु शारदा और वसुधा बजाज ने किया, जबकि सन्मार्ग मीडिया पार्टनर रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in