आर आर अग्रवाल ज्वेलर्स के 50 साल पूरे

विशेष जश्न का आयोजन
कंपनी के निदेशक रतनलाल अग्रवाल, रेवती रमन अग्रवाल एवं ऋषभ अग्रवाल व परिवार के सदस्यगण
कंपनी के निदेशक रतनलाल अग्रवाल, रेवती रमन अग्रवाल एवं ऋषभ अग्रवाल व परिवार के सदस्यगण
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भरोसे और परंपरा का प्रतीक आरआर अग्रवाल ज्वेलर्स प्रा. लि. रिश्ता भरोसे का ने अपनी स्वर्णिम यात्रा के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में कंपनी द्वारा एक विशेष उत्सव का आयोजन किया गया।

कंपनी के निदेशक रतनलाल अग्रवाल, रेवती रमन अग्रवाल एवं ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में भारत में हमारे छह शोरूम हैं, जिनमें कोलकाता में तीन तथा सिलीगुड़ी, राउरकेला और जयपुर में एक-एक शोरूम शामिल है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कंपनी और भी कई शहरों में विस्तार करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा जो स्टाफ है वह बहुत ही लाजवाब है, उनके बिना इस ऊंचाई तक पहुंचना संभव नहीं था। उनकी मेहनत और लगन ही कंपनी को इस मुकाम तक ले गई है।

और बताया कि आगामी 20 सितंबर तक मेकिंग चार्ज में जबरदस्त छूट के साथ हर खरीददारी पर एक सरप्राइज गिफ्ट कस्टमर के लिए रखा गया है और सभी शोरूम रविवार को भी खुले रहेंगे।

निदेशकों ने कहा, "पिछले 50 सालों में हमारे ग्राहकों ने जो हम पर भरोसा जताया, उसके हम आभारी हैं। ऐसा ही विश्वास और रिश्ता आगे भी बना रहे, यही प्रयास हम करते रहेंगे।"

इस अवसर पर 50 लाख रुपये मूल्य का एक विशेष एक्सक्लूसिव ज्वेलरी कलेक्शन भी लॉन्च किया गया, जिसका औपचारिक अनावरण देश के प्रख्यात उद्योगपति एवं श्री सीमेंट के चेयरमैन बेणु गोपाल बांगुर के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री बांगुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरआर अग्रवाल ज्वेलर्स की सराहना की और भविष्य में और अधिक तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी तरह की ज्वेलरी - रियल डायमंड, कुंदन, चड़ाऊ, एंटीक सेट, बैंगल्स, सॉलिटेयर डायमंड, जेमस्टोन का मिलना ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी बात है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in