रॉयल्टी विवाद : ऋतब्रत ने ममता पर कसा तंज

ममता की किताबों की रॉयल्टी पर नया विवाद
AI generated image
AI generated image
Published on

कोलकाता : पुस्तकों की रॉयल्टी नहीं मिलने के ममता बनर्जी के आरोप पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी दावा कर रही हैं कि उन्हें रॉयल्टी नहीं मिली, जबकि प्रकाशकों का कहना है कि उनका दावा सही नहीं है।

उन्होंने इसे "सफेद झूठ" बताते हुए कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि ममता की बनाई कुछ पेंटिंग्स हैं तो उनकी नीलामी कराई जा सकती है, हालांकि वह उन्हें अपने घर में नहीं लगाएंगे।

प्रकाशकों ने कहा, तय समय पर भेजी जाएगी राशि

गौरतलब है कि मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया था कि उन्हें इस वर्ष अब तक अपनी पुस्तकों की रॉयल्टी नहीं मिली है। उन्होंने आशंका जताई थी कि इसके पीछे भाजपा का दबाव हो सकता है। उनका कहना था कि उन्होंने कभी वेतन या पेंशन नहीं ली और हमेशा पुस्तकों की रॉयल्टी से ही अपना खर्च चलाया है।

हालांकि, ममता बनर्जी की पुस्तकों के प्रमुख प्रकाशकों 'डे'ज पब्लिकेशन' और 'बी बुक्स' ने उनके दावे से अलग तस्वीर पेश की है। 'डे'ज पब्लिकेशन' का कहना है कि जून और जुलाई का हिसाब पूरा होने के बाद हर वर्ष अगस्त में रॉयल्टी भेजी जाती है और इस बार भी तय समय पर राशि भेज दी जाएगी। वहीं, 'बी बुक्स' ने बताया कि रॉयल्टी संबंधी मामलों को देखने वाले प्रतिनिधियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे भुगतान में देरी हो रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in