जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए रोटरी क्लबों ने शुरू किया ‘प्रोजेक्ट मुस्कान

जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए रोटरी क्लबों ने शुरू किया ‘प्रोजेक्ट मुस्कान
Published on

: जरूरतमंद बच्चों को कटे होंठ की निःशुल्क सर्जिकल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान एवं उम्मीद की नई किरण जगाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ साल्ट लेक मेट्रोपॉलिटन कोलकाता, रोटरी क्लब ऑफ सेंट्रल कलकत्ता और रोटरी क्लब ऑफ ग्रीन एंड पुटनम काउंटीज ने अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लबों तथा एलायंस फॉर स्माइल्स के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट मुस्कान’ की शुरुआत की।

इस पहल के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक अनिरुद्ध रॉयचौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 तपस भट्टाचार्य, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ब्रतिंदो मुल्लिक, नॉमिनी एवं बिनोद खेतान मौजूद रहे।

रोटरी क्लब ऑफ साल्ट लेक मेट्रोपॉलिटन कोलकाता की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुणा तातिया ने कहा, “प्रोजेक्ट मुस्कान केवल सर्जरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, गरिमा और उम्मीद बहाल करने की एक पहल है। हर बच्चे को बिना झिझक मुस्कुराने का अधिकार है। रोटरी और हमारे चिकित्सा सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से हम इसे संभव बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

एलायंस फॉर स्माइल्स की मिशन डायरेक्टर पीडीजी टीना फिंचलिन ने कहा, “अनिरुद्ध के साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। वर्षों से हमारी साझेदारी के दौरान हमने कई प्रभावशाली पहलों को आगे बढ़ाया है, जिनमें GSE टीम की स्थापना और चिकित्सा मिशनों का नेतृत्व शामिल है। रोटरी फाउंडेशन इंडिया के चेयरपर्सन के रूप में उनका निरंतर नेतृत्व हमारे लिए गर्व की बात है।”

प्रोजेक्ट मुस्कान के माध्यम से भारत और विदेशों के रोटरी क्लबों के साथ-साथ चिकित्सा एवं सामुदायिक संगठनों को एक मंच पर लाया गया है। इस पहल के तहत कटे होंठ जैसी जन्मजात स्थितियों से प्रभावित बच्चों को आवश्यक सुधारात्मक सर्जरी और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर आरटीएन उत्पल मजूमदार, आरटीएन स्कारिया जोस, आरटीएन पीडीजी टीना फिंचलिन तथा एस.वी.एस. मारवाड़ी अस्पताल के अध्यक्ष श्री एस.वी.एस. सेक्सरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

“Gift a Smile, Save a Life” की भावना के साथ शुरू किया गया प्रोजेक्ट मुस्कान स्वास्थ्य सेवा, करुणा और मानवीय सेवा को एक साथ जोड़ते हुए जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in