संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित सीए सुनील सिंघी, डॉ. शक्तिरूपा चक्रवर्ती, अभिषेक दुगड़, डाॅ. अरुणा टांटिया, अशोक कुमार सुराणा, इंदर कुमार बागड़ी, श्रेया दुगड़
संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित सीए सुनील सिंघी, डॉ. शक्तिरूपा चक्रवर्ती, अभिषेक दुगड़, डाॅ. अरुणा टांटिया, अशोक कुमार सुराणा, इंदर कुमार बागड़ी, श्रेया दुगड़

रोटरी क्लब ऑफ साल्टलेक मेट्रोपॉलिटन की एक शाम कुमार विश्वास के साथ

Published on

कोलकाता : रोटरी क्लब ऑफ सॉल्टलेक मेट्रोपॉलिटन (आरसीएसएलएम) शनिवार 5 अप्रैल को साइंस सिटी सभागार में 'डॉ. कुमार विश्वास के साथ एक संध्या' कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए परोपकारी जनकल्याण कार्यों में आर्थिक सहायता के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि सामाजिक उत्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों को समर्थन मिल सके। रोटरी क्लब ऑफ सॉल्टलेक मेट्रोपॉलिटन के अध्यक्ष सीए सुनील सिंघी ने बताया कि 2008 में स्थापित रोटरी क्लब ऑफ सॉल्टलेक मेट्रोपॉलिटन एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पंजीकृत सेवा क्लब है। संस्थान मानव कल्याण कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। क्लब विभिन्न परियोजनाओं जैसे स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से 150 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मातृ रक्षा परियोजना का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, गडखली में 2.5 लाख मैंग्रोव पौधे भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम के संयोजक सीए अभिषेक दुगड़ ने बताया कि शनिवार को साइंस सिटी सभागार में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में करीब 2,200 लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन से इकट्ठा होने वाली धनराशि को आरसीएसएलएम की विभिन्न परियोजनाओं में खर्च किया जाएगा। आरसीएसएलएम की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुणा टांटिया ने बताया कि आरसीएसएलएम राज्य के दूर दराज जिलों में जरूरतमंद परिवारों के लिए कई स्वास्थ्य परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इसी में से एक कार्यक्रम मातृ रक्षा परियोजना है। उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में एनीमिया राष्ट्र दर से भी अधिक है। उन्होंने बताया कि किशोर और गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की दिक्कत ज्यादा देखी जाती है। आमतौर पर महिलाएं कमजोरी, थकान जैसे शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देती हैं, जिसके कारण समय पर इस बीमारी का निदान और इलाज नहीं हो पाता है। इस परियोजना को और भी वृहत्तर रूप से आयोजित करने के लिए यह आयोजन काफी सहायक होगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in