पार्क स्ट्रीट में रूफ टॉप रेस्तरां को तोड़ने का काम हुआ शुरू

कोलकाता नगर निगम और शेक्सपियर सरणी थाने के अधिकारियों ने चलाया अभियान
पार्क स्ट्रीट में रूफ टॉप रेस्तरां को तोड़ने का काम हुआ शुरू
Published on

कोलकाता : मछुआ बाजार की आग की घटना के बाद सीएम ममता बनर्जी के निर्देश पर प्रशासन ने शहर में मौजूद रूफ टॉप रेस्तरां के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। मेयर फिरहाद हकीम ने कोलकाता में सभी 'रूफ-टॉप' रेस्तरां को बंद करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को जैसे ही यह आदेश आया, इसके बाद शनिवार को कोलकाता नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दिन कोलकाता नगर निगम के अधिकारी पाक स्ट्रीट पहुंचे। बताया जा रहा है कि कोलकाता नगर निगम ने शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पार्क स्ट्रीट के बिल्डिंग की छत पर मौजूद एक रूफ टॉप रेस्तरां के अवैध हिस्से को निगम कर्मचारियों द्वारा तोड़ा गया। हालांकि, संबंधित रेस्तरां अधिकारियों की ओर से वकील ने निगम की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की है। सूत्रों के अनुसार कोलकाता निगम ने निगम के एक्ट 400(8) के तहत रूफ टॉप रेस्तरां के हिस्से को अवैध घोषित कर उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया। निमग सूत्रों के अनुसार अगले कुछ दिनों में रेस्तरां को पूरी तरह तोड़ दिया जाएगा और बिल्डिंग की छत को खाली रखा जाएगा। गैस कटर के जरिए रेस्तरां में लगे लोहे के जॉयस को काटा गया। निगम सूत्रों के अनुसार कोलकाता पुलिस की ओर से शहर में मौजूद 83 रूफ टॉप रेस्तरां के बारे में जानकारी दी गयी। इनमें सबसे ज्यादा रूफ टॉप रेस्तरां शेक्सपियर सरणी और कसबा थाना इलाके में हैं। ऐसे में निगम की ओर से इन सभी रेस्तरां को बंद करने के साथ ही उन्हें तोड़ने का काम किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को मेयर फिरहाद हकीम ने कहा था कि जैसे ग्राउंड फ्लोर कोई नहीं बेच सकता, वैसे ही छत भी नहीं बेचा जा सकता। छत खुली रहेगी, जो रेस्टोरेंट बन गई है, उसे बंद करना होगा क्योंकि अगर नीचे आग लगती है, तो लोग छत पर शरण लेने जा सकते हैं। फिरहाद हकीम के बयान के तुरंत बाद छत पर स्थित रेस्तरां को बंद करने की नोटिस जारी कर दी गयी।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in