केएमसी में डीजी बिल्डिंग के कार्यालय की छत का एक हिस्सा दहा

केएमसी मुख्यालय में बड़ा हादसा टला
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिल्डिंग विभाग के डीजी उज्ज्वल सरकार के कार्यालय के छत से कंक्रीट का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा। घटना करीब 15 दिन पहले घटी थी। जानकारी के मुताबिक कंक्रीट का टुकड़ा फॉल्स सीलिंग को तोड़ते हुए सीधे डीजी की मेज पर आ गिरा और मेज का कांच चकनाचूर हो गया। उस समय डीजी अपने ऑफिस में बैठकर जरूरी फाइलें देख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक जोरदार आवाज सुनकर आसपास के कर्मचारी डीजी के कमरे में पहुंचे तो देखा कि भारी कंक्रीट का टुकड़ा मेज पर पड़ा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केएमसी के बिल्डिंग विभाग के पास महानगर के 144 वार्डों में करीब 3,500 जर्जर और असुरक्षित भवनों की सूची है। इनमें से लगभग 300 इमारतें अत्यंत जर्जर श्रेणी में हैं, जिन्हें किसी तोड़ा जाना आवश्यक है। विडंबना यह है कि नियमित रखरखाव के बावजूद केएमसी मुख्यालय स्वयं भी असुरक्षित भवनों की सूची में शामिल है। मुख्यालय के कुछ हिस्से लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने हैं। इस घटना के बाद निगम प्रशासन ने पूरे भवन की संरचनात्मक समीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

फिलहाल एहतियात के तौर पर डीजी के ऑफिस को घेराबंदी कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। फॉल्स सीलिंग को पूरी तरह हटा दिया गया है और मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उज्ज्वल सरकार को अस्थायी रूप से पास के एक अन्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले तीसरी मंजिल स्थित बिल्डिंग विभाग के कमरों की संरचनात्मक जांच कराई जा रही है। इसके बाद उसी मंजिल पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों की समीक्षा की आएगी।

केएमसी ने विशेषज्ञ इंजीनियरों से उन सभी कक्षों की स्थिरता जांचने का निर्देश दिया है, जहां फॉल्स सीलिंग लगी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in