ईएम बाईपास पर प्रेमी जोड़े पर चॉपड़ से हमला, नकदी व जेवरात लूटे

तिलजला थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में एक युवक और उसकी प्रेमिका पर चॉपड़ से जानलेवा हमला कर लुटेरों ने नकद रुपये और जेवरात लूट लिये। घटना तिलजला थानांतर्गत ईएम बाईपास इलाके की है। हमले में दीपांकर सामंत और उनकी प्रेमिका रमिता माइती घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मानिकतल्ला मेन रोड के रहनेवाले शिकायतकर्ता दीपांकर सामंत ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ जा रहे थे। गत 15 जून की रात करीब 3:05 बजे जैसे ही वे ईएम बाईपास के पूर्वी हिस्से में उत्तर पंचान्नग्राम क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर धावा बोल दिया। आरोप है कि बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से रमिता माइती को निशाना बनाया और उन पर धारदार चॉपड़ से हमला कर उनकी हत्या करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आए दीपांकर पर भी बदमाशों ने वार किए। इस हमले में दोनों को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को लहूलुहान करने के बाद बदमाश युवती के पास मौजूद दो बैग छीनकर अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, लूटे गए बैगों में कुछ कपड़े, 12 हजार रुपये नकद और युवती के जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in