पार्क स्ट्रीट में विदेशी मुद्रा से भरा बैग छीनने वाला गिरफ्तार

अभियुक्त को 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र स्थित सदर स्ट्रीट से विदेशी मुद्रा से भरा बैग छीनकर फरार होने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान लादेन हुसैन उर्फ राहुल के रूप में हुई है। उस पर सदर स्ट्रीट जैसे व्यस्त और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही वाले इलाके से विदेशी मुद्रा से भरा बैग झपटने का संगीन आरोप है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले एक फॉरेक्स कंपनी का कर्मचारी जब 8 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा लेकर सदर स्ट्रीट से गुजर रहा था तभी एक युवक उसका बैग छीनकर फरार हो गया। मामले की जांच करते हुए लालबाजार के एंटी डकैती सेक्शन के अधिकारियों ने अभियुक्त को चिह्नित कर उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता और विदेशी मुद्रा की बरामदगी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने उसकी कस्टडी की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in