न्यूटाउन में तालाब पर कब्जे को लेकर प्रदर्शन

विश्व बांग्ला सरणी पर लोगों ने किया सड़क अवरोध
सड़क अवरोध कर प्रदर्शन करते लोग
सड़क अवरोध कर प्रदर्शन करते लोगसड़क अवरोध कर प्रदर्शन करते लोग
Published on

विधाननगर : न्यूटाउन इलाके में रविवार को एक मंदिर के तालाब पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर तनाव फैल गया। विश्व बांग्ला सरणी पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और कई चरणों में नारेबाजी की। लंबे समय तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जिससे इलाके में यातायात ठप हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टेक्नोसिटी थाने की पुलिस को मौके पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद हालात तुरंत काबू में नहीं आए। इसी दौरान पुलिस के सामने ही एक प्रदर्शनकारी ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि न्यूटाउन के पांचुरिया क्षेत्र में तालाब को भरकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में चंद्र हाटी नाम के एक प्रभावशाली व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि विरोध करने वालों को ही झूठे मामलों में फंसाया गया।

गुस्साए लोगों ने आरोपित के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसकी तस्वीर लगाकर पुतला दहन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धर्मतला-पांचुरिया इलाके में लंबे समय से इस प्रभावशाली व्यक्ति का दबदबा है, जिसके कारण जलाशयों को पाटकर तेजी से अवैध निर्माण हो रहा है। हालांकि, आरोपित के राजनीतिक संबंधों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन भांगड़ विधानसभा क्षेत्र में एक प्रभावशाली प्रमोटर के कथित दबदबे से लोग परेशान हैं। इसी वजह से विश्व बांग्ला सरणी पर बार-बार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। काफी देर तक चले सड़क जाम के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in