डायमंड हार्बर में कटाव के कारण सड़क और नूरपुर जेटी घाट डूबे

दो जिलों का जलपथ संपर्क अस्थाई रूप से कटा युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम जारी
नूरपुर जेटी आंश‌िक रूप से नदी में डूबे
नूरपुर जेटी आंश‌िक रूप से नदी में डूबे
Published on

डायमंड हार्बर : कटाव के कारण डायमंड हार्बर ब्लॉक 2 की सड़क और नूरपुर जेटी घाट हुगली नदी के पानी में आंशिक रूप से डूब गये हैं। रायचक में नूरपुर घाट और परिवहन विभाग का नौका सेवा कार्यालय मंगलवार रात से ही आंशिक रूप से डूबा हुआ है। वर्तमान परिस्थितियों के कारण नौका सेवाएं रोक दी गई हैं। यह नौका सेवा इस इलाके के निवासियों और हावड़ा व पूर्व मेदिनीपुर के बीच का एक मुख्य साधन है। यह सेवा अस्थायी रूप से बंद हुई है जिससे दैनिक यात्रियों से लेकर आम लोग परेशान हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं लोगों के बीच आतंक व्याप्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक लगभग 120 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी स्थिति का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत के लिए तत्काल काम शुरू कर दिया है। घाट से कुछ दूरी पर पोर्ट ट्रस्ट का एक घाट है। सांसद अभिषेक बनर्जी ने पोर्ट ट्रस्ट घाट का उपयोग आम जनता के लिए नौका सेवा शुरू करने के लिए करने का अनुरोध किया है।

डायमंड हार्बर के विधायक पन्नालाल हालदार ने यह कहा

डायमंड हार्बर के विधायक पन्नालाल हाल्दार ने कहा कि मैंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। आगे विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले, विदेशी सामान ले जा रहा एक जहाज नियंत्रण खो कर नूरपुर में हुगली नदी के तट से टकरा गया था जिससे तट क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण मंगलवार की सुबह से तटबंध से सटी सड़क पर दरारें देखने को मिली थीं। इसके बाद मंगलवार रात से स्थिति भयावह हो गयी है। कटाव प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकाला गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की। फिलहाल आम लोगों के यातायात की सुविधा के लिए आज यानी गुरुवार से पोर्ट ट्रस्ट के जेटी का इस्तेमाल करने का अधिकारियों से अनुमति ली गई है। वही क्षतिग्रस्त जेटी घाट की मरम्मत की जाएगी।

सिंचाई मंत्री ने घटनास्थल का लिया जायजा

सिंचाई मंत्री मानस रंजन भुइंया घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल कर जायजा लिया और जल्द मरम्मत कार्य करने का आदेश अधिकारियों को दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in