बर्दवान आरएमएस में हिंदी पखवाड़े का आयोजन

बर्दवान आरएमएस में हिंदी पखवाड़े का आयोजन
Published on: 

पूर्व बर्दवान : बर्दवान आरएमएस रेल डाक सेवा में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ हिंदी शिक्षक डॉ. इंद्र देव मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एसआरओ (सब रिकॉर्ड ऑफिसर) देवव्रत नाइकेल के तत्वावधान में किया गया। हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, कविता पाठ और प्रश्नोत्तरी प्रमुख रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय ‘महाशक्ति के रूप में उभरता भारत’ रखा गया। प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता में संगीता पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में धीर कुमार प्रथम रहे। अहिंदी भाषी वर्ग में मुन्ना घोष ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि डॉ. इंद्र देव मिश्र ने हिंदी के विकास और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in