ममता की कुर्सी पर बैठने से ऋतब्रत का इनकार, जताया सम्मान

बोले- ममता का मार्गदर्शन चाहिए, कुर्सी पर नहीं बैठूंगा
ऋतब्रत बंद्योपाध्याय
ऋतब्रत बंद्योपाध्याय
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद ऋतब्रत बंद्योपाध्याय एक बार फिर चर्चा में आ गए।

बुधवार को जब अपने विधायकों के साथ वे नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में पहुंचे, तब उन्हें उस कुर्सी पर बैठने के लिए कहा गया, जिस पर कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठती थीं। वे उस कुर्सी पर बैठ भी गए, लेकिन पता चलते ही तुरंत उठ खड़े हुए और उस कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया।

बताया जाता है कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूर्व वाम नेता सूर्यकांत मिश्रा की कुर्सी लाने की इच्छा भी जताई। हालांकि, बाद में उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इस दौरान ऋतब्रत ने साफ संकेत दिया कि उनकी नाराजगी ममता बनर्जी से नहीं, बल्कि अभिषेक बनर्जी से है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in