रिसड़ा में तेज गति से चल रहा ‘युवासाथी’ योजना का कार्य : विजय सागर

रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ‌युवासाथी कैंप का परिदर्शन करते हुए
रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ‌युवासाथी कैंप का परिदर्शन करते हुए
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : रिसड़ा में ‘युवासाथी’ योजना का कार्य तेज गति से चल रहा है। सरकारी शिविरों में आवेदन पत्र वितरित किए जा रहे हैं और जमा भी किए जा रहे हैं। रिसड़ा के रवींद्र भवन में एक सहायता शिविर खोला गया है, जहां चेयरमैन विजय सागर मिश्रा और स्थानीय प्रतिनिधि लाभार्थियों की मदद कर रहे हैं। प्रपत्र भरने और जमा करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। यह शिविर दस दिनों तक चलेगा और 26 तारीख आवेदन की अंतिम तिथि है। 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के माध्यमिक या समकक्ष उत्तीर्ण युवक-युवतियां सुबह से ही पंक्तियों में खड़े होकर युवा भत्ता के लिए आवेदन कर रहे हैं। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि बेरोजगारी की स्थिति में यह आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित होगी। रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने कहा कि युवक-युवतियां लंबी कतारों में खड़े होकर उत्साह के साथ आवेदन कर रहे हैं। शिविर में बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। पालिका कर्मचारी आवेदकों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग दस हजार से अधिक ‘युवासाथी’ और ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के फॉर्म जमा हो चुके हैं। अंत में उन्होंने सहयोग के लिए युवाओं का आभार व्यक्त किया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in