भवानीपुर में नौकरानी से दुष्कर्म व मारपीट

आरोपी गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on


कोलकाता :
भवानीपुर थाना अंतर्गत हरीश मुखर्जी रोड स्थित एक फ्लैट में नौकरानी से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर डंडे से पीटकर उसका हाथ तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। वह पेशे से रिक्शा चालक है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता भवानीपुर के एक फ्लैट में झाड़ू-पोंछा और अन्य काम करती थी। आरोपी अर्जुन प्रसाद का भी उस फ्लैट में अलग-अलग कामों के सिलसिले में आना-जाना था। आरोप है कि सोमवार को फ्लैट खाली देखकर अर्जुन ने महिला के साथ जबरदस्ती की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने एक मजबूत लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे पीड़िता के हाथ की हड्डी टूट गई। घटना के बाद पीड़िता ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी वकील ने आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच और घटना के पुनर्निर्माण के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 1 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in