RG Kar Hospital: डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़ी कोलकाता मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था

RG Kar Hospital: डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़ी कोलकाता मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था
Published on

कोलकाता : आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के बाद आंदोलन और विरोध का दौर लगातार चालू है। इसे लेकर राज्य के विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों द्वारा हड़ताल कर दिया गया है। डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ गई है। कई मरीज दूर दूर से इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं, मगर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं होने की वजह से उन्हें निराश होना पड़ रहा है। अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड खुले हुए तो हैं, मगर वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसकी वजह से कई मरीजों की जान पर बन आई है। हालांकि पहले से भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है, मगर नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए सन्मार्ग विभिन्न अस्पतालों का दौरा करने पहुंची। ऐसे में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर के नहीं होने की वजह से इलाज के लिए आए मरीजों के परिजन काफी परेशान दिखे। लोग इमरजेंसी वार्ड के बाहर घंटों से इंतजार कर रहे थे।

क्या कहा परिजनों ने

बशीरहाट से आए एक मरीज के परिजनों ने बताया कि वह शनिवार शाम से लगभग 4 से 5 अस्पतालों में मरीज को लेकर गए हैं, मगर कही भी भर्ती नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही है। साथ ही बैरकपुर से आए सुशील साव ने कहा कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो और मरीजों को इलाज की सुविधा मिले। वहीं सुस्मा देवी जो अपने किसी संबंधी का इलाज कराने आई थी उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों के नहीं रहने की वजह से काफी परेशानी हो रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in