

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आध्यात्मिक संस्था सत् संगम की ओर से आयोजित दीपावली उत्सव के अवसर पर रविवार को मछुआ के निकट फूलकटरा में भजन पुस्तिका ‘संगम सुधा’ का विमोचन किया गया। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विश्वनाथ अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद जिंदल, नवल किशोर झंवर, संदीप पोद्दार, श्रीमती ममता शर्मा, मनोज लुहारीवाल, अमित रुंगटा, रविन्द्र राय, सुशील रुस्तगी एवं बलवन्त अग्रवाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने पुस्तिका का लोकार्पण किया।
संस्था के सचिव ईश्वर प्रसाद कानोड़िया ने बताया कि ब्रह्मलीन आचार्य जयदयाल त्यागी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष इस पुस्तिका का प्रकाशन किया जाता है। डॉ. हरि प्रसाद कानोड़िया के सहयोग से प्रकाशित ‘संगम सुधा’ में भावपूर्ण भजनों के साथ धर्म एवं अध्यात्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी संकलित की गई हैं।
कार्यक्रम में सच्चिदानंद पारीक, बाबा पिंटू, कुमार कुंदन, संगीता कानोड़िया, मीना शर्मा, राजेश दास एवं शंकर श्रीवास्तव ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण शर्मा, भानु प्रकाश कानोड़िया, पीताम्बर सिंह, नीरज गुप्ता एवं पवन लखारा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।