

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्रावण की आहट के साथ ही राजस्थानी समाज की बहू- बहन-बेटियों में तीज-सिंधारा की उमंग छाने लगती है और इसी को साकार करने के लिए गत शुक्रवार को साल्ट लेक के श्यामा बैंक्वेट में रतनगढ़ नागरिक परिषद,कोलकाता की महिला शाखा की ओर से तीसरा 'सतरंगा सावन' का भव्य आयोजन किया गया। गीत-संगीत-नृत्य और बिजनेस रूप से बॉलीवुड, हाउजी एवं मनोरंजन खेल Bid & Winसे भरपूर इस मनभावन कार्यक्रम में परिषद परिवार की बहन-बहू और बेटियों ने राजस्थानी कला-संस्कृति की ऐसी अनूठी छठा बिखेरी कि बंग-भूमि पर ही मरू भूभि का अहसास होने लगा।
इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू चमड़िया,लायन्स क्लब की पूर्व गवर्नर, श्री प्रदीप-मंजू सराफ एवं कमल बजाज को मुक्ताहार एवं अंगवस्त्र द्वारा सम्मान किया गया।सचिव सुरेश केडिया ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी एवं महिलाओं की सहभागिता के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का औपचारिक संचालन महाबीर प्रसाद रावत ने किया।गीता सोनी एवं विद्या अग्रवाल दवारा सास बहु की नोक-झोंक एवं कुसुम बजाज,संतोष चौधरी,पुजा भुवालका की छोटी छोटी रील एवं श्रुति भुवालका, निकिता चोखानी,पूजा भुवालका व अदिति के मोरनी और श्रावण पर नृत्य प्रस्तुति,मनमीत, गीता,विद्या खेतान,रश्मि सराफ की प्रस्तुति सराहनीय रही।प्रसिद्ध गायिका करिश्मा चावला ने अपने गीतों से कार्यक्रम को नयी ऊर्जा प्रदान की ।
अम्बिका खण्डेलवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन अपनी सहयोगी पिंकी अग्रवाल के साथ किया।*विविध मनोरंजक खेलों का भी उपस्थित महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया। सामूहिक घूमर नृत्य की भव्य प्रस्तुति के पश्चात सांस्कृतिक आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को ममता भुवालका ने पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया एवं अन्य संयुक्त संयोजिका कुसुम बजाज द्वारा सभी सदस्यों को ब्रासलेट एवं बैग भेंट की गई। कार्यक्रम भरत जालान, शिशिर बाजोरिया, प्रदीप सराफ के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम में G N Jewellers के गिरीश सोनी दवारा Bid & Win के विजेताओं को चांदी का सामान तथा सभी को राधाकिशन की फ्रेम व गिफ्ट वाउचर दिया गया।उपस्थित सभी महिलाओं को सिंधारा का उपहार व मिठाई भेंट की गई। कार्यक्रम समन्वयक महेश भुवालका ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए परिषद की सभी महिला सदस्यों का आह्वान किया कि वे अपने राजस्थानी तीज-त्यौहारों को इसी तरह यादगार बनाने के लिए पूर्ण रूपेण सक्रिय हों। पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिवकुमार चोधरी, विश्वनाथ भुवालका, श्यामलाल चौधरी, विश्वम्भर दयाल सराफ, मनोज चांदगोठिया, विष्णु सराफ, राहुल सराफ, गिरीश सोनी, सहित सभी का सराहनीय सहयोग रहा। अन्त में स्वरूचि भोज के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
सुरेश केडिया सचिव,रतनगढ़ नागरिक परिषद