रंगत पुलिस ने अवैध शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया

अवैध शराब निर्माण इकाई के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बरामद सामग्री
अवैध शराब निर्माण इकाई के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बरामद सामग्री
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्रीविजयपुरम : मध्य अंडमान के शक्तिगढ़ इलाके के घने जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण किए जाने की विश्वसनीय सूचना के आधार पर रंगत थाना की एक टीम ने 21 मई को विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान शक्तिगढ़ निवासी एक आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा समीपवर्ती जंगल क्षेत्र में तलाशी के दौरान एक झोपड़ी में छिपाकर रखी गई लगभग 120 लीटर लाहन तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की गई, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में रंगत थाना में आबकारी विनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सामान्य जनता से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के अपराध या अवैध गतिविधियों से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होती है तो वे अपने नजदीकी पुलिस थाने पर सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें उचित पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in