रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष

नव संवत्सर समिति की ओर से ‌हिंदू नव वर्ष के दौरान रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा व अन्य
नव संवत्सर समिति की ओर से ‌हिंदू नव वर्ष के दौरान रिसड़ा पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा व अन्य
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली: रिसड़ा में विक्रम संवत 2083 के अवसर पर हिन्दू नव वर्ष का रंगारंग कार्यक्रम माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नव संवत्सर समिति रिसड़ा द्वारा किया गया, जिसमें मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्तव्य देते हुए अतिथियों ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को नहीं भूलना चाहिए और बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्य महाराज ने विक्रम संवत की शुरुआत चैत्र प्रतिपदा को की थी, तभी से नव वर्ष मनाने की प्रथा चल पड़ी। इस अवसर पर नव संवत्सर समिति के संस्थापक महेश सोमानी ने बताया कि यह संस्था अपनी पंद्रहवीं वर्षगांठ मना रही है। उनके प्रयास और समाज के सहयोग से संस्था लगातार समाज सेवा में अग्रसर है। कार्यक्रम का उद्घाटन रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष शारदा देवी सोमानी, राम रतन लाहोटी, श्रीकुमार लखोटिया, नंद किशोर लखोटिया, शारदा लखोटिया, भागवत प्रसाद काबरा, अर्घ्य बनर्जी, प्रमोद राजपुरोहित और शशि राठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दू नव वर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर ने समाज के सदस्यों को एकजुट होने और परंपराओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in