अब अवैध हथियार तस्करी मामले में राजू नस्कर गिरफ्तार

नारकेलडांगा थाने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को लिया हिरासत में
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : बेलियाघाटा के राजू नस्कर को एक बार फिर पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बार लालबाजार के खुफिया विभाग ने नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के एक अवैध हथियार तस्करी मामले में उसे गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि इससे पहले बेलियाघाटा इलाके में प्रमोटिंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने राजू नस्कर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे पुलिस हिरासत और बाद में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इन दोनों मामलों में 10 मार्च को उसे सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा। इसी बीच गुरुवार को नारकेलडांगा थाना के एक हथियार तस्करी मामले में उसे फिर से पुलिस हिरासत में लेने के लिए अदालत में आवेदन किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले आर्म्स एक्ट के तहत इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब राजू नस्कर को इस मामले का छठा अभियुक्त मानते हुए पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेने की मांग की। वही राजू नस्कर के वकील ने उनकी जमानत के लिए याचिका नहीं दायर की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने राजू नस्कर को 11 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in