राजेंद्र खंडेलवाल बने कलकत्ता इंटरनेशनल क्लब के नए अध्यक्ष

वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया
Kolkata
कलकत्ता इंटरनेशनल क्लब
Published on: 

कोलकाता : कलकत्ता इंटरनेशनल क्लब की 27 सितंबर को आयोजित वार्षिक आम बैठक में राजेंद्र खंडेलवाल को क्लब का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। क्लब की पहचान लंबे समय से आपसी मित्रता, सौहार्द और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा देने वाली संस्था के रूप में रही है।

राजेंद्र खंडेलवाल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के साथ क्लब के संचालन में नई नेतृत्व व्यवस्था की शुरुआत हुई है। कलकत्ता इंटरनेशनल क्लब का इतिहास करीब एक सदी पुराना है। वर्ष 1924 में स्विस क्लब के रूप में इसकी स्थापना कोलकाता में रहने वाले स्विस समुदाय ने की थी।

वर्ष 1970 में इसका नाम बदलकर इंटरनेशनल क्लब किया गया। बाद में 2011 में इसे कलकत्ता इंटरनेशनल क्लब लिमिटेड के रूप में नया स्वरूप दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in