रायदीघी पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया

विधायक डॉ. जलदाता सीएम का जन्मदिन मनाते हुए
विधायक डॉ. जलदाता सीएम का जन्मदिन मनाते हुए
Published on

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय को सजाया गया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई। कार्यक्रम में रायदीघी के विधायक डॉ. आलोक जलदाता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस मौके पर “ममता बनर्जी जिंदाबाद” और “दीदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से पार्टी कार्यालय गूंज उठा।विधायक डॉ. आलोक जलदाता ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा आम लोगों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाएं ममता बनर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण हैं। उनके नेतृत्व में बंगाल ने विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में नई पहचान बनाई है। विष्‍णुपुर अंचल में राज्य परिवहन विभाग के मंत्री दिलीप मंडल की उपस्थिति में दक्षिण 24 परगना नारी और शिशु कल्याण विभाग की कर्माध्यक्ष सची नस्कर ने भी रहीं। उन्होंने भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और ममता बनर्जी के नेतृत्व की सराहना की। सची नस्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को विशेष लाभ मिला है। इसके अलावा रायदीघी के अन्य इलाकों में भी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जगह-जगह केक काटे गए और मिठाइयां बांटी गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य के विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in