कोलकाता समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश संभव

दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान सभी दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाताः दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान सभी दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को उप-हिमालयी जिलों (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार) में भी हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, रविवार को पश्चिम बंगाल में सबसे ठंडा शहर दार्जिलिंग रहा, जहां तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फाइल फोटो
जानिये, RBI ने अपना दूसरा बड़ा डेटा सेंटर भुवनेश्वर में क्यों बनाया

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in