

कोलकाता : बेहतरीन आकर्षक सोने व हीरे के कलेक्शन के कारण ग्राहकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पलसानी ज्वेलर्स ने कोलकाता के साल्टलेक के सिटी सेंटर में मंगलवार 3 नवंबर को अपने दूसरे शोरूम का बेहद भव्य तरीके से उद्घाटन किया। ज्वेलरी शोरूम का धमाकेदार उद्घाटन मशहूर अभिनेत्री राइमा सेन ने किया।
इस अवसर पर पलसानी ज्वेलर्स के निदेशक अजय पलसानी और विजय पलसानी मौजूद थे। यह लॉन्च ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव यहां प्राप्त होगा।
लगभग 2,000 वर्ग फुट में फैला यह नया शोरूम एक शानदार और आकर्षक माहौल पेश कर रहा है। यहाँ सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ-साथ पोलकी, कुंदन, ब्राइडल (शादी-विवाह) और पारंपरिक डिजाइनों का एक विशाल संग्रह मौजूद है। भारत की समृद्ध ज्वेलरी विरासत और आधुनिक सौंदर्यबोध का मेल, यह संग्रह हर तरह की पसंद और मौकों के लिए उपयुक्त है, चाहे वह शादी हो, त्योहार हो, कोई उत्सव हो या फिर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कुछ खास चुनना हो।
इस नए शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी का एक संपूर्ण अनुभव देना है, जहाँ बेहतरीन कारीगरी, आधुनिक डिजाइन और व्यक्तिगत सेवा का संगम देखने को मिलता है। यहां गुणवत्ता के साथ डिजाइनों की विविधता, पारदर्शी कामकाज और ग्राहकों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देते हुए पलसानी ज्वेलर्स का लक्ष्य ज्वेलरी की हर खरीदारी को एक यादगार अनुभव के पल में बदलना है।
इस अवसर पर अभिनेत्री राइमा सेन ने कहा, साल्टलेक के सिटी सेंटर में पलसानी ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम के उद्घाटन के मौके पर इनसे जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है। ज्वेलरी हमेशा से ही हमारी परंपराओं और उत्सवों का एक अहम हिस्सा रही है। यहाँ खूबसूरत कलेक्शन की एक से बढ़कर एक वैराइटी देखकर मैं बेहद उत्साहित हूं,
जिसमें पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइनों का बेहतरीन मेल है। मैं पूरी टीम को बहुत-बहुत सफलता की शुभकामनाएँ देती हूँ। मुझे इसकी पूरी उम्मीद हीं नहीं पूरा भरोसा है कि ग्राहकों की ओर से इस नए शोरूम को शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी।
लॉन्चिंग मौके पर पलसानी ज्वेलर्स के डायरेक्टर अजय पलसानी और विजय पलसानी ने कहा, हमें अपने दूसरे शोरूम को लॉन्च करने के साथ आगे बढ़ने की इस महत्वपूर्ण पहल पर बहुत खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि आभूषण केवल सजावट की वस्तु नहीं हैं। ये लोगों के जीवन की भावनाओं, परंपराओं, रिश्तों और अनमोल पलों को दर्शाते हैं।
हमारा विजन भारतीय आभूषण कला की सदाबहार सुंदरता और समकालीन डिजाइनों की भव्यता को एक साथ लाना है, जिसमें ग्राहकों का भरोसा, गुणवत्ता और संतुष्टि हमारे हर काम के केंद्र में रहती है। यह नया शोरूम आभूषणों की बेहतरीन रेंज और एक शानदार शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। हम आने वाले वर्षों में अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करने और अपनी उपस्थिति का विस्तार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
इस उद्घाटन मौके को और भी यादगार बनाने के लिए पलसानी ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक शुरुआती ऑफर भी पेश किया हैं। इनमें सोने के आभूषणों पर फ्लैट 40% की छूट, हीरे के आभूषणों पर 100% तक की छूट, और सोने की दर पर प्रति तोला ₹2,500 की छूट (नियम और शर्तें लागू) शामिल हैं।
सॉल्टलेक के सिटी सेंटर में अपने दूसरे शोरूम के साथ पलसानी ज्वेलर्स का लक्ष्य कोलकाता में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है। साथ ही अपने विविध कलेक्शन और ग्राहकों को प्राथमिकता देने वाले दृष्टिकोण के माध्यम से आभूषण प्रेमियों के साथ लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते बनाना है।
पलसानी ज्वेलर्स के बारे में: 1972 में स्थापित पलसानी ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता का एक ज्वेलरी हाउस है। यहाँ प्रमाणित सोने और हीरे के आभूषण का लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद हैं। जिनमें परंपरा और आधुनिक भव्यता का बेहतरीन संगम है।
यहाँ हर आभूषण को बहुत सोच-समझकर और खास तौर पर तैयार किया जाता है, जिसे ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी किया जा सकता है। ये आभूषण जीवन के हर खास पल को और भी यादगार बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।