रायदीघी में लकड़ी के मिल में लगी भीषण आग

लकड़ी के मिल में लगी भयावह आग
लकड़ी के मिल में लगी भयावह आग
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : करीब 40 साल पुराना एक लकड़ी के मिल में भयावह आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह रायदीघी के कचहरी मोड़ स्थित एक लकड़ी के मिल में घटी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने देखा कि मिल में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के निवासी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल और पुलिस को खबर दी गई। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर रायदीघी थाने की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। दमकल कर्मियों के अनुसार, मिल में बड़ी मात्रा में लकड़ी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की खबर मिलते ही मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस के सांसद बापी हालदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “यहां फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी। दमकल की गाड़ी अंदर जाने लायक सड़क भी नहीं है। इतना बड़ा लकड़ी का गोदाम होने के बावजूद इन बातों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया, यह समझ से परे है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। एक बड़ी दुर्घटना टल गई।” स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह लकड़ी का मिल 40 साल से अधिक पुराना था, जहां साल और सागौन की बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी हुई थी। आग लगने से बड़ी मात्रा में लकड़ी जल गई, जिससे प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in