राहुल गांधी की टिप्पणी गैर-जिम्मेदाराना : टीएमसी

मंत्री शशि पांजा ने किया पलटवार
राहुल गांधी
राहुल गांधी
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शशि पांजा ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल के बीच जहां तृणमूल नेताओं को ED और CBI के समन भेजे जा रहे हैं, वहीं राहुल गांधी अपने निजी कार्यों में व्यस्त हैं। शशि पांजा ने कहा, “वे अपने कुत्ते के साथ खेल रहे हैं और उसे बिस्किट खिला रहे हैं, जबकि दूसरी ओर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल और देश की जनता तय करेगी कि भाजपा को हराने की वास्तविक क्षमता किसमें है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि उसने ईमानदारी से चुनाव लड़ा होता, तो भाजपा को कई राज्यों में बढ़त नहीं मिलती।

टीएमसी ने राहुल गांधी के इस बयान को विपक्षी एकजुटता पर सवाल उठाने वाला करार दिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in