

कोलकाता : रचनाकार भारत फाउंडेशन की ओर से बड़ाबाजार लाइब्रेरी में स्वर्गीय दुर्गावती चौधरी की शताब्दी जयंती के अवसर पर भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजफ्फरपुर से आए साहित्यकार संजय पंकज ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम शंकर त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सुशील साहिल, रेश्मी पांडा मुखर्जी, गिरिधर राय और जय कुमार रुसवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सांस्कृतिक मंत्री आलोक चौधरी की गणेश वंदना और प्रणति ठाकुर की सरस्वती वंदना से हुई। संस्था अध्यक्ष रचना सरन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्व. दुर्गावती चौधरी स्मृति काव्य गोष्ठी की सात वर्षों की यात्रा और शताब्दी आयोजन की जानकारी दी।
गोष्ठी में कोलकाता, हुगली और हावड़ा से जुड़े 75 से अधिक साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। इनमें नंदलाल रौशन, रंजीत भारती, सुरेंद्र सिंह, पंकज राय, रंजना झा, वंदना पाठक, डॉ. राजन शर्मा, ओम प्रकाश चौबे, रीता मुखर्जी, गौरीशंकर दास, नीतू शर्मा, रवि पारेख, दया शंकर मिश्र, मीतू कानोड़िया, विष्णु प्रिया त्रिवेदी, रमाकांत सिन्हा, फौजिया अख्तर, सविता पोद्दार, नागेंद्र दुबे सहित अन्य रचनाकार शामिल रहे।
कार्यक्रम का संयोजन आलोक चौधरी, भारती मिश्रा, रचना सरन और सुरेंद्र सिंह ने किया, जबकि संचालन मौसमी प्रसाद ने किया। संस्थापक सुरेश चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी सहभागियों को स्मृतिचिह्न एवं पुस्तकें प्रदान की गईं।