याद किए गए कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर

केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडेय कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंजि देती हुईं
केएमसी की प्रशासक स्मिता पांडेय कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देती हुईं
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम की ओर से शनिवार को निमतला महाश्मशान स्थित रवींद्रनाथ ठाकुर समाधि स्थल परिसर में कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कोलकाता नगर निगम की प्रशासक  स्मिता पांडेय निमतला महाश्मशान पहुंचीं और परिसर में समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रवींद्रनाथ ठाकुर के साहित्य, दर्शन एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने कविगुरु की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद स्मिता पांडेय ने निमतला महाश्मशान का निरीक्षण किया। उन्होंने श्मशान घाट के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेते हुए वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सुविधाओं में आगे सुधार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान प्रेरणा फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं सचिव पवन टिबड़ेवाल ने परिसर से संबंधित सभी बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निमतला महाश्मशान की सुविधाओं के बेहतर संचालन और विकास के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in