पुलिस ने बच्चों में किया उपहार सामग्री का वितरण

पुलिस ने बच्चों में किया उपहार सामग्री का वितरण

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर :

खड़गपुर समेत पूर्व व पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम जिले में भी शनिवार को पुलिस प्रशासन समेत विभिन्न संगठनों की ओर से शिशु दिवस का पालन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न जगहों पर जुलूस निकाला गया और बच्चों के बीच उपहार सामग्रियों का वितरण भी किया गया। पूर्व मिदनापुर जिले में कोलाघाट, पांशकुड़ा, जूनपुट आदि जगहों पर आयोजित जुलूस और शिशु दिवस के कार्यक्रमों में तमाम अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। पुलिस की तरफ से नए वस्त्र और उपहार सामग्री वितरित किए जाने पर बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों में भी खुशी देखी गयी। इस दौरान अपने वक्तव्य़ में पुलिस के अधिकारिय़ों ने सभी लोगों से बच्चों संग स्नेह और प्रेमपूर्वक व्यवहार करने का संदेश दिया। इसके अलावा बच्चों के साथ होने वाले किसी भी अपराध के बारे में त्वरित रूप से पुलिस को जानकारी देने की अपील भी लोगों से की गयी। मालूम हो कि हर वर्ष 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के तौर पर देश भर में मनाया जाता है। बताया जाता है कि जवाहर लाल नेहरू बच्चों संग बहुत स्नेह करते थे। जिसकी वजह से उनकी जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News