पुजाली लॉक गेट का निरीक्षण करने पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा

मंत्री अग्निमित्रा पाल पुजाली लॉक गेट का निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करती हुईं
मंत्री अग्निमित्रा पाल पुजाली लॉक गेट का निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करती हुईं
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

बजबज : राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल मंगलवार की सुबह कोलकाता नगर निगम की आयुक्त स्मिता पांडेय के साथ मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुजाली लॉक गेट का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर लॉक गेट को तत्काल सुचारु रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को इस बात के प्रति सचेत किया कि लॉक गेट में प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ न फेंके जाएं, क्योंकि इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लॉक गेट की खराबी के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था इन लॉक गेटों पर निर्भर करती है और इनके माध्यम से वर्षा का पानी गंगा नदी में प्रवाहित किया जाता है। ऐसे में लॉक गेट का सही ढंग से कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। पुजाली लॉक गेट के निरीक्षण के बाद मंत्री अग्निमित्रा ने बजबज के चड़ियाल खाल क्षेत्र का भी दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चेयरमैन गौतम दासगुप्ता के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in