पत्र सूचना कार्यालय , कोलकाता में हिंदी कार्यशाला आयोजित
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
पत्र सूचना कार्यालय में बुधवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सन्मार्ग, कोलकाता की ओर से नेहा सिंह ने इस कार्यालय में आकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य कैसे किया जाए के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने के लिए जोर दिया। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 28 सितंबर को हिंदी निबंध एवं हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हुए हिंदी में अधिक से अधिक काम-काज करने पर जोर दिया गया। पत्र सूचना कार्यालय के महानिदेशक (पूर्वी क्षेत्र)
टी.वी.के रेड्डी
ने हिंदी के महत्व पर रौशनी डालते हुए बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिंदी के प्रसार व प्रचार से सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि देश हर मामले में अग्रसर होगा, उन्होंने अपने कर्मचारियों से विशेष रूप से हिंदी में कार्य करने पर जोड़ दिया। प्रोग्राम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा कर्मचारियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। दिनांक 29 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत अंतराक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सूचना एवं जनसपर्क अधिकारी

