KIBF 2027: इजरायल के संभावित चयन पर बवाल

सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट बुक फेयर’ का आह्वान
कोलकाता पुस्तक मेला
कोलकाता पुस्तक मेला
Published on

कोलकाता : कोलकाता पुस्तक मेले के 2027 संस्करण में इजरायल को संभावित थीम कंट्री बनाने की खबर ने बंगाल के साहित्य और संस्कृति जगत में हलचल मचा दी है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी तक नहीं हुआ है, और आयोजकों के मुताबिक थीम कंट्री का निर्णय सलाहकार समिति करेगी।

संभावित चयन के विरोध में प्रसिद्ध चित्रकार हीरन मित्र, संस्कृति कार्यकर्ता सौपर्णो अधिकारी समेत कई हस्तियां सामने आयी हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर ‘बॉयकॉट बुक फेयर’ की मुहिम तेज हो गयी है।

विरोध करने वालों का कहना है कि गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई और वहां की मानवीय स्थिति को देखते हुए उसे पुस्तक मेले की थीम कंट्री बनाना उचित नहीं होगा। विरोध अब बहिष्कार की अपील से आगे बढ़कर समानांतर पुस्तक मेले की चर्चा तक पहुंच गया है। इससे पहले अंतराष्ट्रीय फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में भी इजरायल के समर्थन के विरोध में मुस्लिम बहुल देशों और उनके प्रकाशकों की ओर से बहिष्कार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कोलकाता पुस्तक मेले का आयोजन 22 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है। केंद्रीय थीम ‘बंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर केंद्रित होगी। वहीं, बांग्लादेश की भागीदारी पर केंद्र के विदेश मंत्रालय के रुख का इंतजार है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in