

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राजनीतिक कार्यक्रम के सिलसिले में कोलकाता पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों ने एक विशेष मुलाकात की । इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी भी उपस्थित रहीं । आईटीसी सोनार बांग्ला हुई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ हुई इस शिष्टाचार मुलाकात में लोहा व्यवसायी राजेश कुमार बिहानी , उद्योगपति सतीश शर्मा , सामाजिक कार्यकर्ता मनोज संघाई व अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के प्रतिनिधि रुप में नंद किशोर लखोटिया ने उनसे सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर चर्चा की ।
श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार बिहानी तथा मंत्री गोविंद रांधड़ ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समिति की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया । पदाधिकारियों ने उन्हें 26 फरवरी को कलामंदिर सभागार में आयोजित होने जा रहे विराट कवि सम्मेलन की भी जानकारी दी। मानिकतल्ला चलताबागान दुर्गा पूजा समिति के सचिव अशोक जयसवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दुर्गा पूजा के समय कोलकाता आने का न्यौता दिया । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता में विशिष्ट लोगों के साथ हुई इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिवसीय कोलकाता प्रवास का कार्यक्रम उनके लिेए काफी यादगार रहा , अवसर मिलने पर वे दोबारा यहां आना चाहेंगी।