निवेश के नाम पर प्रोफेसर से 34.27 लाख रुपये की ठगी

न्यूटाउन थाने में दर्ज हुई शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर एक प्रोफेसर से जालसाजों ने 34.27 लाख रुपये की ठगी कर ली। न्यू टाउन के सुकांत पल्ली निवासी प्रोफेसर डॉ. तीर्थंकर दत्ता ने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. दत्ता से 13 जनवरी 2026 को अतुल मेहरा नामक व्यक्ति और उसकी सहयोगी नीलम धवन ने फोन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। दोनों ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के लिए टिप्स देने का झांसा दिया। नीलम धवन ने उन्हें 170 सदस्यों वाले एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा, जहां नियमित रूप से ट्रेडिंग से संबंधित सुझाव और निर्देश दिए जाते थे। इसके बाद उन्हें एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भेजा गया, जिसमें सेबी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज था। साथ ही एक वेबसाइट के जरिए अकाउंट खोलने के लिए कहा गया। आरोप है कि 28 जनवरी से 17 मार्च 2026 के बीच विभिन्न बैंक लेनदेन के माध्यम से कुल 34.27 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 23 मार्च को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी पुष्टि 24 मार्च को प्राप्त हुई। पीड़ित ने बताया कि साइबर क्राइम विभाग से प्राप्त संदेश के अनुसार कुछ राशि होल्ड पर है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस दिलाई जाए, जिसमें 6,88,527 रुपये की होल्ड राशि भी शामिल है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in