प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी का निधन

प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी का निधन

Published on: 
- दुर्लभ ब्लड कैंसर से पीड़ित थे, कोलकाता के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज - तृणमूल के टिकट पर 2014 से 2020 तक रहे राज्यसभा सांसद प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : भारतीय आधुनिक चित्रकला के प्रख्यात हस्ताक्षर और पूर्व राज्यसभा सांसद जोगेन चौधरी का रविवार को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सुबह करीब 10:45 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले 14 महीनों से दुर्लभ ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी कीमोथेरेपी भी चल रही थी। फरीदपुर में हुआ था जन्म 16 फरवरी 1939 को अविभाजित बंगाल के फरीदपुर जिले के दाहरपाड़ा गांव में जन्मे चौधरी का परिवार विभाजन के दौरान कोलकाता आ गया था। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से कला की शिक्षा प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए पेरिस गए। उनकी विशिष्ट चित्रशैली में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक विसंगतियों की झलक मिलती थी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन की आर्ट गैलरी में क्यूरेटर के रूप में काम किया और शांतिनिकेतन के कला भवन में अध्यापन भी किया। वर्ष 2012 में उन्हें ‘बंग विभूषण’ से सम्मानित किया गया था। कला जगत में अपूरणीय क्षति चौधरी 2014 से 2020 तक तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद रहे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आधुनिक चित्रकला में उनका असाधारण योगदान कला जगत को समृद्ध करता रहेगा। रविवार रात 8 बजे से अंतिम दर्शन उनका पार्थिव शरीर रविवार रात 8 बजे से रवींद्र सदन-नंदन परिसर स्थित गगनेन्द्र प्रदर्शशाला में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in