GST मैराथन 2025 को सफल बनाने के लिए CEAC की जोरदार तैयारी

GST मैराथन 2025 को सफल बनाने के लिए CEAC की जोरदार तैयारी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सेंट्रल एक्साइज एथलेटिक क्लब (CEAC) के अध्यक्ष एवं कोलकाता जोन के प्रधान मुख्य आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी श्रवण कुमार, IRS ने कोलकाता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर डीजी, जीएसटी इंटेलिजेंस के राजेंद्र कुमार, IRS, कोलकाता नॉर्थ CGST कमिश्नरेट के कमिश्नर विक्रम वाणी, IRS, कोलकाता साउथ CGST कमिश्नरेट के कमिश्नर माधव सी. मिश्रा, तथा हावड़ा एवं हल्दिया CGST कमिश्नरेट के कमिश्नर एम. रहमान उपस्थित थे।
इसके साथ ही CEAC के वर्किंग प्रेसिडेंट शुभेंदु सरकार और मानद महासचिव सुमित्रा चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्रवण कुमार ने आगामी कोलकाता GST मैराथन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। यह मैराथन रविवार 23 नवंबर को सुबह 6:30 बजे, गोदरेज वाटरसाइड बिल्डिंग, साल्ट लेक सेक्टर-V, कोलकाता–91 से आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य अधिकारियों, करदाताओं और आम नागरिकों के बीच एक समान खेल मंच विकसित करना है, जिससे आपसी सहयोग और स्वस्थ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में विभाग विभिन्न पदों पर खिलाड़ियों की भर्ती की प्रक्रिया में है, जो उनकी योग्यता एवं उपलब्धियों के आधार पर की जाएगी।

  1. प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कोलकाता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ क्लब में हुआ।

  2. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण कुमार, IRS, अध्यक्ष CEAC एवं प्रधान मुख्य आयुक्त, केंद्रीय GST, कोलकाता ज़ोन ने की।

  3. डीजी GST इंटेलिजेंस राजेंद्र कुमार, तथा कोलकाता North, South, Howrah & Haldia CGST कमिश्नरेट के कमिश्नर मौजूद रहे।

  4. CEAC के वर्किंग प्रेसिडेंट शुभेंदु सरकार एवं महासचिव श्री सुमित्रा चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

  5. कोलकाता GST मैराथन रविवार 23 नवंबर, सुबह 6:30 बजे, गॉडरेज वाटरसाइड बिल्डिंग, सेक्टर V, साल्ट लेक से शुरू होगी।

  6. उद्देश्य: विभागीय अधिकारियों, करदाताओं व आम नागरिकों के लिए साझा खेल मंच विकसित करना।

  7. विभाग द्वारा खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

  8. सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in