

कोलकाता : मारवाड़ी संस्कृति मंच के आठ दिवसीय ‘मरुधर मेला-2026’ की तैयारियों का शुभारंभ साल्ट लेक स्थित धूत कॉरपोरेट पार्क (डीजे-5) में खूंटी एवं भूमि पूजन के साथ हुआ। मंच के चेयरमैन ललित बेरीवाला ने मंगलकामना के साथ पूजन किया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित छब्बी शर्मा ने संपन्न कराया।
आयोजकों के अनुसार, मरुधर मेला राजस्थानी, हरियाणवी और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं तथा लोकजीवन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य विभिन्न समाजों के बीच आपसी सद्भाव और आत्मीयता को बढ़ावा देना भी है।
पूजन समारोह में मंच के संस्थापक अध्यक्ष ललित प्रह्लादका, सचिव विकास पोद्दार, आदित्य मुंधरा, बिनय दुबे, गोपाल नरेड़ी, शंकरलाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनीष ढंढ़ारिया, श्रीकांत लडिया, विजय चांदगोठिया, कमल अग्रवाल और सुशील शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आदित्य, राजा बनिक, बिजन मुखर्जी, उमेश मिश्र और पप्पू गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए।