'राष्ट्रपति का कोई अपमान नहीं हुआ, मुद्दा बना रही भाजपा'

एआईसीसी के पश्चिम बंगाल पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी वक्तव्य  रखते हुए साथ में हैं कई अन्य नेता
एआईसीसी के पश्चिम बंगाल पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी वक्तव्य रखते हुए साथ में हैं कई अन्य नेता
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : एआईसीसी के पश्चिम बंगाल पर्यवेक्षक प्रकाश जोशी ने श्रीरामपुर स्थित हुगली जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस 294 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उनके अनुसार, कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया कि जिन बूथों पर भाजपा को हार की आशंका होती है, वहीं एसआईआर का प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विचारधारा वाली पार्टी है और हिंसा में विश्वास नहीं करती। बंगाल की जनता हिंसा का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। राष्ट्रपति के अपमान के आरोपों पर उन्होंने कहा कि इस तरह का मुद्दा भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए उठाती है, जबकि वास्तविकता में राष्ट्रपति का कोई अपमान नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी है और जनता देश व राज्य दोनों सरकारों से नाराज है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। ममता बनर्जी के धरने पर उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपना राजनीतिक काम कर रही है। वहीं टीएमसी-कांग्रेस रिश्ते पर उनका कहना था कि चुनाव के समय कोई गठबंधन नहीं है और कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेत्री व पार्षद शशि सिंह झा ने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस दिल्ली में साथ और बंगाल में अलग दिखकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति का सम्मान करती है और एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाना देश के लिए गर्व की बात है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in