16 वर्षीय तैराक की पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि

पुलिस कार्डियक अरेस्ट के एंगल की भी कर रही जांच
Kolkata
16 वर्षीय तैराक की डूबने से मौत की पुष्टि
Published on

कोलकाता : रवींद्र सरोवर स्थित लेक फ्रेंड्स क्लब के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम जान गंवाने वाले 16 वर्षीय सरित घोष की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना बताई गई है।

हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तैराकी के दौरान सरित को कार्डियक अरेस्ट तो नहीं हुआ था। इसके लिए ब्लड और टिश्यू सैंपल हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजे गए हैं।

आठ साल से कर रहा था तैराकी का अभ्यास

सरित शहर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था और करीब आठ वर्षों से तैराकी का अभ्यास कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह पूल में अंडरवॉटर ब्रीद-होल्डिंग तकनीक का अभ्यास कर रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिवार ने घटना की परिस्थितियों की जांच की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

स्विमिंग क्लब अनिश्चितकाल के लिए बंद

शिकायत के बाद पुलिस ने स्विमिंग पूल को सील करते हुए क्लब को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद छह प्रशिक्षकों से हर प्रकार से पूछताछ की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in